Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आनंद श्रीवास्तव 01 सितम्बर से लापता, पुलिस की निष्क्रियता पर भड़के राज्य कर्मचारी

आनंद श्रीवास्तव 01 सितम्बर से लापता,
पुलिस की निष्क्रियता पर भड़के राज्य कर्मचारी

बस्ती, 08 सितम्बर।
मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आकस्मिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन में अध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कोषागार कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक श्रीवास्तव के भाई आनन्द श्रीवास्तव के 01 सितम्बर से लापता होने के मामले और पुलिस कार्रवाई पर चर्चा हुई। 



मांग किया गया कि आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित कराया जाय। यदि 15 सितम्बर तक सकुशल बरामदगी न हुई तो 16 सितम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद के कर्मचारी धरना देंगे। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने 2 सितम्बर को आनन्द श्रीवास्तव के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराया। अभी तक आनन्द श्रीवास्तव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे अनहोनी की आशंका बढ गयी है। 


नेताद्वय ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और परिजन परेशान है। कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने कहा कि आनन्द श्रीवास्तव के रहस्मय ढंग से गुम होने को लेकर लोग परेशान हैं और पुलिस सक्रिय नहीं है। कहा कि पुलिस आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी के लिये पहल करे। बैठक में मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष इ. अभिषेक सिंह, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, आई.टी.आई. के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।  


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad