Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खुलासाः पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर रामबहाल ने किया था सुसाइड

खुलासाः पत्नी की प्रताड़ना से
तंग आकर रामबहाल ने किया था सुसाइड

बस्ती, 08 सितम्बर। छावनी पुलिस ने आत्महत्या को मजबूर करने वाली दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 315 बोर का कट्टा बरामद कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्ता का जेल भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी कलवारी ब्रिजेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।


उन्होने बताया कि 03 सितम्बर की शाम को छावनी थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि बबुरहवा गांव मे रामबहाल यादव (50) पुत्र स्व. रामधनी से असलहे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। 05 सितम्बर को तहरीर मिली कि रामबहाल की हत्या उसकी दूसरी पत्नी  इन्द्रावती, पहली पत्नी के बेटे सर्वेश व एक अज्ञात व्यक्ति ने किया है। मौके पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की जांच व स्वतंत्र गवाहों से ज्ञात हुआ कि रामबहाल ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया है। एफआईआर मे बीएनएसएस की धारा 108 तरमीम कर अभियुक्ता को जेल भेजा जा रहा है। 


पुलिस की तफ्तीश मे सामने आया कि रामबहाल नशे का सेवन करते थे। पत्नी इन्द्रावती रामबहाल से कहती थी कि मैं अपनी जमीन बेचकर दुकान बनवायी। आप मेरा जेवर गिरवी रख दिये हैं। अपने बच्चों के लिए कुछ करिये, लेकिन रामबहाल काफी प्रयास के बाद भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ नहीं कर पाया, जिससे पत्नी काफी नाराज रहती थी। उनको उल्टा सीधा कहती थी, जिससे राबहाल काफी कुंठित रहते थे। 


उसी कुण्ठा के कारण शराब भी पीने लगे थे। कहा करते थे कि अब यही मन कर रहा है कि एक दिन मैं दुनिया ही छोड़ दूं। रामबहाल घटना के दिन भी काफी शराब पिये थे। रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती देवी अगर रामबहाल पर इतना दबाव नहीं बनायी होती तो वे तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या नहीं करते। इन्द्रावती के काफी दबाव पर रामबहाल ने इस तरह का कदम उठाया। 


घटना घटित होने के बाद मृतक रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती द्वारा डरवश कि वह कहीं फंस न जाये, घटना मे इस्तेमाल असलहे को छुपा दिया था। यह बात इन्द्रावती ने कबूल किया जिस पर छावनी पुलिस ने इन्द्रावती देवी के निशानेदही पर घटना में प्रयुक्त आलाशस्त्र 01 अदद तमंचा बरामद कर लिया। घटना का अनावरण करने मे प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad