LIC अभिकर्ता संघ के
गोरखपुर मंडल अध्यक्ष बने राम विनय पांडेय
बस्ती, 08 सितम्बर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संघ का मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राम विनय पांडेय का मंगलवार को बस्ती शाखा पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया-1964 एलआईसी अभिकर्ता संघ का गोरखपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में बीते रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें राम विनय पांडेय को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव में गोरखपुर मंडल के नौ जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष राम विनय पांडेय ने कहा कि अभिकर्ताओं के सम्मान और अधिकार के लिए संघ हमेशा समर्पित रहा है। हम सब मिलकर हर स्तर पर अभिकर्ता साथियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। संघ ने प्रदीप कुमार शुक्ल को बस्ती का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सम्मान समारोह को संघ के पदाधिकारी और शाखा कार्यालय के अधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस दौरान अभिकर्ता संघ के बस्ती शाखा के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री राम चंद्र शुक्ला, संरक्षक समित के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र नाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, राम बिहारी उपाध्याय, विजय चौधरी, शिव कुमार शुक्ला, एसपी चौधरी, राम महेश यादव, टी एन सिंह लालजी तिवारी मोहमूद अहमद सिद्दीकी राम महेश यादव टी यन सिंह सुभाष वर्मा, राजेश कुमार सिंह, लालमणि लाल श्रीवास्तव विवेकानंद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राम चंद्र शुक्ल ने किया।




Post a Comment
0 Comments