गोरखपुरः 13 साल की बच्ची संग हैवानियत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, उ.प्र.। मकान में शटरिंग का काम करने वाले ठेकेदार ने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राकेश राम को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
घटना राम गढताल थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रहती हैं। पति बाहर नौकरी करते हैं। महिला एक कैंटीन चलाती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 माह पहले से उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। शटरिंग के लिए पवन नामक व्यक्ति को ठेका दिया गया था। काम खत्म होने के बाद 25 अगस्त को पवन दो साथियों के साथ अपना सामान वापस ले जाने के लिए आया था। उस दिन मैं और छोटी बेटी घर पर नहीं थे। 13 वर्षीय बड़ी बेटी घर पर अकेली थी।
आरोप है कि ठेकेदार के साथी राकेश राम ने मौका पाकर बेटी से हैवानियत की। उसने धमकाया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। 26 अगस्त को मुझे इसकी जानकारी हुई इसके बाद बेटी के साथ रामगढ़ ताल थाने पहुंची और तहरीर देकर मुख्य आरोपी सहित ठेकेदार पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी का कहना है कि 26 अगस्त को पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 40 वर्षीय मुख्य आरोपी राकेश राम उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी 35 वर्षीय पवन की भी तलाश जारी है।





Post a Comment
0 Comments