हजारों नागरिक परेशान-रंजीत श्रीवास्तव
बस्ती, 09 सितम्बर। आवास विकास कालोनी से बैरिहवां जाने वाले मार्ग पर जलजमाव की समस्या से नागरिक .त्रस्त हैं। हलकी सी बारिश मे भी जीवन नारकीय हो जाता है। पैदल या बाइक पर सवार होकर मोहल्ले से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नाराज मोहल्लावासियों ने कुछ दिन पूर्व मौके पर प्रदर्शन कर जलजमाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई तो रंजीत श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई मे स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या के अविलम्ब निस्तार की मांग किया।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि समय रहते मोहल्लावासियों को समस्या से निजात मिलना चाहिये। अन्यथा की स्थिति मे चरणबद्ध तरीके से मोहल्ले के लोग अपनी मांग उठाते रहेंगे। सम्बन्धित मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव तथा नालियों का गंदा पानी बहने से नागरिकों को दूषित पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। इससे दुर्घटना, संक्रमण और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बना रहता है।
आसपास चार विद्यालय हैं, प्रतिदिन 5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। रंजीत श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को निर्देशित कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की। सुनील श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत पाण्डेय, राधेश्याम यादव, अजीत श्रीवास्तव, दीनानाथ मिश्र, अनिल पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, तेजनरायन पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

.jpeg)



Post a Comment
0 Comments