Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

15 लाख के लिये पति को मार डाला


 

15 लाख के लिये पति को मार डाला
यूपी डेस्कः
एटा जिले में पूलिस उदयवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। उदयवीर की पत्नी ने बच्चें और साथियों के सहयोग से पति की गला दबाकर हत्या की थी। उदयवीर ने करीब 20 दिन पहले जमीन बेचा था जिसमे उसे  15-16 लाख रुपये मिले थे। यही पैसा विवाद का कारण बना और उदयवीर को अपनी जान गंवानी पड़ी। 



मृतक के भाई अजब सिंह ने 15 सितम्बर को शहर कोतवाली मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उदयवीर (36 वर्ष) हीरानगर, निधौली रोड पर किराए के मकान में रहकर सब्जी का व्यापार करता था। पुलिस की जांच मे सामने आया कि उदयवीर की दूसरी पत्नी संगीता (उम्र 43 वर्ष) मुख्य आरोपी है। उसका पहली शादी से 19 साल का बेटा (अंशुल) और 17 साल की नाबालिग बेटी और उनका एक परिचित चरण सिंह सहयोगी। जमीन बेंचने के बाद उदयवीर ने पूरी रकम अपनी पत्नी संगीता को सौंप दी। संगीता ने पति को बिना बताए उन रुपयों से एक प्लॉट खरीद डाला। 



इसको लेकर उदयवीर बेहद नाराज था और इसी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। 8 सितंबर को इसी विवाद को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। इस दौरान संगीता ने अपने बेटे अंशुल, नाबालिग बेटी और परिचित चरण सिंह के साथ मिलकर उदयवीर का गला घोंट दिया। वरदात के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए उदयवीर के ही ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया और उसे हजारा नहर में फेंक दिया। जब उदयवीर कई दिनों तक गांव नहीं आया, तो उसके भाई अजब सिंह को अनहोनी की आशंका हुई। संगीता से पूछने पर उसने टालमटोल वाले जवाब दिए। 



इसके बाद अजब सिंह ने 15 सितंबर को कोतवाली नगर में गुमशुदगी की तहरीर दी। मामला दर्ज कर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है, और मामले में संगीता, अंशुल और चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को जुवेनाइल कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में उदयवीर के शव की तलाश कर रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad