सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, ईवीएम हटाने की मांग
दिल्ली. एनसीआर संवाददाता। राजधानी दिल्ली में ईवीएम के खिलाफ हजारों अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग किया। सुप्रीम कोर्ट के पास और दिल्ली की सड़कों पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने “ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ“ और “वोट चोर, गद्दी छोड़“ जैसे जोरदार नारे लगाए।
आंदोलनकारी अधिवक्ता चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन सदन के आस-पास भारी बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शन कर रहे वकीलों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की मुख्य मांग देश की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ईवीएम व्यवस्था को पूरी तरह बैन कर पारंपरिक बैलेट पेपर (कागज के मतपत्र) व्यवस्था को वापस लागू करना है। वकीलों के संगठनों ने इस मांग को लेकर आगे जंतर-मंतर पर धरना देने और आंदोलन को तेज निर्णायक स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी है।





Post a Comment
0 Comments