साली पर आ गया था दिल, गर्लफ्रेण्ड को धोखे से मार डाला
यूपी डेस्कः सहारनपुर जिले के सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव में हुई ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती को गला दबाकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी उसी के गांव का प्रेमी है। वह अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था। प्रेम प्रसंग के खुलासे के डर और प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
इस खूनी खेल में उसकी मां ने भी बेटे का साथ दिया। अब पुलिस ने मां बेटे को जेल भेजा है। देवबंद पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को जिले की साखन नहर में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इस दौरान शव की पहचान सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव की रहने वाली ज्योति के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी हुई। पूछताछ मे पता चला कि एक साजिश के तहत 15 सितंबर की रात मोहित ने ज्योति को मिलने के बहाने अपने घर की छत पर बुलाया।
उसकी मोबाइल लेकर स्विच ऑफ कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी आरोपी ने अपनी मां ओमवती को जगाया और पूरी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों बाइक पर शव को कपड़े से ढककर गांव से करीब 8-10 किलोमीटर दूर साखन नहर तक ले गए और लाश को पानी में फेंक दिया। आरोपी मोहित और उसकी मां ओमवती की निशानदेही पर मृतका का टूटा स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मां-बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।




Post a Comment
0 Comments