मुख्य चुनाव आयुक्त को 24 घण्टे का अल्टीमेटम, इस्तीफे की डिमांड
चुनाव प्रक्रिया मे गड़बड़ी का खुलासा
सीजेपी ने दिया देशव्यापाी प्रोटेस्ट की चेतावनी
नेशनल डेस्कः ’द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट ने देश की राजनीति और संवैधानिक गलियारों में सियासी भूचाल ला दिया है। इस खुलासे के बाद एलओपी राहुल गांधी ने साफ कहा कि हम इसे हलके मे नही लेने वाले हैं, ज्ञानेश कुमार को जवाब तो देना ही होगा। वहीं काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिषेक दिपके और पार्टी प्रवक्ताओं ने प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने के लिये 48 घण्टे का अल्टीमेटम दे दिया है।
अन्यथा की स्थिति मे देशभर मे आन्दोलन होंगे जो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ही समाप्त होंगे। ’द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग के भीतर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों के बीच गंभीर आंतरिक मतभेद चल रहे हैं। अखबार की पत्रकार रितिका चोपड़ा द्वारा की गई इस पड़ताल के मुताबिक दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों (नवंबर 2025 से अगस्त 2026) के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए कई फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं।
दोनों आयुक्तों ने आरोप लगाया कि दिल्ली मुख्यालय से नए सॉफ्टवेयर के जरिए शक्तियों का केंद्रीकरण किया जा रहा है। इससे राज्यों और जमीनी स्तर के अधिकारियों के अधिकार सीमित हो रहे हैं। दोनों ने इस सॉफ्टवेयर की निष्पक्षता की जांच के लिए आईआईटी विशेषज्ञों से ऑडिट कराने की मांग भी की थी। नए मतदाताओं को जोड़ने वाले फॉर्म-6 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से जुड़ा एक ऐसा नियम जोड़ा गया, जिससे नए वोटर्स के लिए प्रक्रिया बेहद कठिन हो गई। चुनाव आयुक्तों ने इसे ’अनाधिकृत और गैरकानूनी’ बताया था क्योंकि यह कानून में बदलाव किए बिना लागू किया गया था।





Post a Comment
0 Comments