जांघों पर चरस बांधकर ले जा रही
महिलायें गिरफ्तार, 6 करोड़ का सामान बरामद
गोरखपुर, उ.प्र.। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नेपाली महिलाओं के कब्जे से 6 करोड़ कीमत की चरस बरामद की गई है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) का इनपुट मिला था कि नेपाल मूल की दो महिलाएं बिहार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन जन नायक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही हैं और वे चरस को पंजाब में खपाने की तैयारी मे हैं।
डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी बिहार से आने वाली ट्रेन से चरस की तस्करी हो रही है। ऐसे में गहन चेकिंग की जा रही थी। टीम ने संदेह के आधार पर दो महिलाओं को रोका तो वे घबरा गईं और उनका हाव भाव संदिग्ध दिखा। उनके सामान की चेकिंग हुई तो 12 पैकेटों में काले रंग का पदार्थ दिखा। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पता चला कि यह चरस है। दोनों महिलाएं 6.078 किलोग्राम चरस को अलग-अलग 12 पैकटों में घुटने के ऊपर अपनी जांघों के चारों ओर लपेट कर ले जा रही थीं। महिलाएं साड़ी पहनी थीं ऐसे में किसी को संदेह भी नहीं हो सकता था। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद चरस को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।





Post a Comment
0 Comments