Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज मे दरोगा के पत्नी की संदिग्ध मौत, दरोगा लाइन हाजिर


 

प्रयागराज मे दरोगा के पत्नी की संदिग्ध मौत, दरोगा लाइन हाजिर
यूपी डेस्कः
प्रयागराज मे धूमनगंज थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह की अधिवक्ता पत्नी 29 वर्षीय कंचन शर्मा ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब दस महीने पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। मृतका के परिजनों ने दरोगा के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। 



कानपुर के मूल निवासी 2023 बैच के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी कंचन शर्मा के साथ धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। कंचन शर्मा हाईकोर्ट में वकालत करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। कंचन के माता-पिता तीन दिन पहले आए थे और शनिवार रात करीब आठ बजे समझा-बुझाकर कानपुर रवाना हुए थे। इसके बाद फिर दोनों में कहासुनी हुई और कंचन दूसरे कमरे में सोने चली गई।



दरोगा जितेंद्र के मुताबिक, देर रात एक पारिवारिक मित्र ने फोन कर बताया कि कंचन ने मोबाइल पर मैसेज किया है कि वह सुसाइड करने जा रही है। जितेंद्र ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर कंचन फंदे से लटकती मिली। अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कंचन के परिजनों ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। डीसीपी नगर सागर जैन के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad