Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली मे हॉस्टल बिल्डिंग गिरने से 7 छात्रों की मौत, अदालत ने कहा जिम्मेदारी से भाग नही सकती सरकार

दिल्ली मे हॉस्टल बिल्डिंग गिरने से 7 छात्रों की मौत,
अदालत ने कहा जिम्मेदारी से भाग नही सकती सरकार

दिल्ली, एनसीआर संवाददाता।
दिल्ली मे हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने से 7 छात्रों की मौत के मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यूनिवर्सिटी दोनों जिम्मेदार हैं। कोर्ट ने कहा कि बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के हॉस्टलों की हालत बेहद दयनीय और खराब है। सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। 


अदालत ने एमसीडी, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एनएचआरसी और दिल्ली विश्वविद्यालय से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने हॉस्टल के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और उनके के बेटे महेश गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। सोमवार रात इन तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जस्टिस भव्य खराल ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


पीजी हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया गया। इनमें 5 की हालत गंभीर है। 27 घण्टे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कम्प्लीट हो चुका है। हॉस्टल हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। हादसे में मारे गए सात लोगों में अभिषेक कुमार (19), अर्पित जाज (35), युवराज सोनी (19), पवन कुमार (17), सुरेंद्र सिंह (56), अक्षत सिंह( 19), परम लाल कोरी (30) शामिल हैं। इनमें से अर्पित और अक्षत मध्य प्रदेश के जबकि युवराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।


राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि हर बार बीजेपी सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही से मुक्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad