Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर एक्सयूवी कार से भिड़ी स्कार्पियो, डीएफओ समेत दो की मौत


 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर 
एक्सयूवी कार से भिड़ी स्कार्पियो, डीएफओ समेत दो की मौत

यूपी डेस्कः
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 69 किमी माइल स्टोन पर मंगलवार को कार चालक को नींद आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में इटावा के डीएफओ, उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में चालक की पत्नी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस, यूपीडा की टीम ने उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया है। 
 

वहां डीएफओ, उसके चालक को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही थी, जिसको कोलकाता का डेविड बेरी चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी डिसूजा बेरी भी आगे बैठी थी। जब कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 69.800 किमी के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक से डेविड को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी साइड पर पहुंच गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आती हुई एक्सयूवी कार से स्कार्पियो भीषण रूप से टकरा गई। 

एक्सयूवी कार को कानपुर का देवांश (22) पुत्र शिवमेर सिंह चला रहा था। कार में इटावा के डीएफओ विकास नायक (36) पुत्र सरवन कुमार नायक निवासी नागौर राजस्थान, केशवती (65) पत्नी जगदीश सिंह निवासी सेक्टर 4 ए वसुंधरा गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे से एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा, थाना नगला खंगर पुलिस ने आनन फानन में दोनों वाहनों में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए पीजीआई सैफई भेज दिया। इटावा में विकास नायक और चालक देवांश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad