Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हापुड़ मे युवक की निर्मम हत्या, खेत मे मिला शव


 

हापुड़ मे युवक की निर्मम हत्या, खेत मे मिला शव
यूपी डेस्कः
कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में एक युवक के सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह को उसका खून से लथपथ शव उसके ही खेत में मिला। मृतक की शिनाख्त हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी अमन सागर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और लोग मौके पर पहुंचे। 

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुचकर पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। अमन सागर (25 वर्ष) सोमवार की शाम को स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया। इस पर परिजन परेशान हो गए और उसके मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह को कुछ लोगों ने बदनौली पेट्रोल पंप के पास स्थित एक खेत में शव पड़ा देखा। बताया गया कि खेत मृतक अमन का है।

सूचना मिलने पर सीओ दीपक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक, थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीन कुमार, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वह मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी अमन सागर है। अमन हत्याकांड को लेकर पुलिस की टीमें आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। इसके साथ ही सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी है। मुखबिरों के नेटवर्क को भी पुलिस ने सक्रिय कर दिया है।

 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad