Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छात्र छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी


 

छात्र छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
बस्ती 01 अक्टूबर।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती की ओर से शिवहर्ष उपाध्याय किसान इण्टर कालेज, में छात्र, छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गयी, जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न करे या उसका शिकार न होने पाये।

उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी श्रेयांश श्रीवास्तव व श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित छात्र, छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकायें व अन्य स्टाफ तथा बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, विनय श्रीवास्तव पराविधिक स्वयं सेवक बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना व सुशील कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad