Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, उद्घाटन मैच बेलाड़ी टीम के नाम

वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ
उद्घाटन, उद्घाटन मैच बेलाड़ी टीम के नाम

बस्ती, 09 सितम्बर।
रामदास उदयप्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा, चिलमा में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राम शिरोमणि चौधरी ने किया। डीआईओएस संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने दूर-दराज से आए खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले विद्यालय परिवार और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


उद्घाटन मैच गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी के बीच हुआ। बेलाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंडेरवा को लगातार दो सेटों में 15-7, 15-7 से हराकर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। सीनियर बालिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया ने प्रथम तथा राजकीय हाईस्कूल पिपराहिया गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज भादी प्रथम तथा बेसिक वर्ग की टीम द्वितीय रही। 


सब जूनियर बालिका वर्ग में आयोजक विद्यालय भटपुरवा की टीम प्रथम तथा जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में आयोजक विद्यालय भटपुरवा ने प्रथम और नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर प्रथम तथा जनता इंटर कॉलेज भादी द्वितीय रहा। वहीं जूनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज कलवारी ने प्रथम और कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad