Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवती ने खत्म कर ली जावनलीला, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

युवती ने खत्म कर ली जावनलीला, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
बस्ती, 09 सितम्बर।
रुधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर मंगलवार सुबह सुमन (24) पत्नी पवन कुमार का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने देखा कि कमरे में सुमन का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। 


परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और तत्कल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे तथा सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुमन की शादी करीब डेढ़ साल पहले पवन से हुई थी। दोनो का चार माह का एक बेटा भी है। सुमन का मायका सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अवदही कला गांव मे है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad