Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस


 

ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
बस्ती, 25 सितम्बर।
शुक्रवार को ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा प्रेस क्लब सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि सरकार प्रदेश के प्रशिक्षित फार्मासिस्टों को अवसर दे तो स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाली से बचाया जा सकता है। 


गोष्ठी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, महासचिव डा. मनोज कुमार पाण्डेय, फेडरेशन जिलाध्यक्ष डा. पवन कुमार पाण्डेय, जफर अहमद अंसारी, श्यामनरायन चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये एकजुटता पर जोर दिया । कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अभिन्न अंग के साथ ही डाक्टर और मरीज के बीच की मजबूत कड़ी हैं। इनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान निकाला जाना चाहिये। ।  शैलेन्द्र पाण्डेय, मधुर प्रकाश चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, नरेन्द्र कन्नौजिया, आदि ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के लिये स्पष्ट नीति बनाये जाने की जरूरत है। 

 

वर्षाे तक प्रशिक्षण के बाद उनकी नियुक्ति न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि दुखियों की सेवा फार्मासिस्टों का धर्म है। फार्मासिस्टों को उनका अधिकार मिलना चाहिये। सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की मानक के अनुरूप नियुक्ति के साथ ही संख्या के अनुरूप उसकी समीक्षा की जानी चाहिये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप जायसवाल, राघवेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार, अमित चौधरी, सुभाष चन्द्र राना, जय प्रकाश मौर्या, विनोद कुमार,  संदीप कुमार, गंगाराम,  सौरभ पाण्डेय के साथ ही अनेक फार्मासिस्ट एवं सामाजिक संगठनो के लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad