Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मामूली कहासुनी मे गर्भवती पत्नी की हत्या


मामूली कहासुनी मे गर्भवती पत्नी की हत्या
यूपी डेस्कः हरदोई जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में बीते मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर 7 माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक बहू को बचाने पहुंची आरोपी की मां को भी मारपीट में चोटें आई हैं। 



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और साक्ष्य इकट्ठा किया। घटना के बाद फरार हुए आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मयोरा गांव निवासी प्रेमा के बेटे विशाल पाल की शादी करीब 3 वर्ष पहले किरन (24) से हुई थी। उनकी की एक वर्षीय बेटी है। किरन 7 माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर विशाल ने किरन पर डंडे से हमला कर दिया। 


बहू को बचाने पहुंची मां प्रेमा ने बेटे को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad