Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो बाइकों की भिड़न्त मे एक युवक की मौत, तीन जख्मी

दो बाइकों की भिड़न्त मे एक युवक की मौत, तीन जख्मी
बस्ती, 06 सितम्बर।
हर्रैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे बभनान मार्ग पर एकड़ंगी मोड़ के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रानीपुर निवासी 20 वर्षीय अनीश प्रजापति उर्फ गोलू की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बस्ती मे इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइके ओवरस्पीड मे थीं। 


इनमें से एक बाइक की हेडलाइट भी नहीं जल रही थी। दोनो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और इस पर सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना मे अनीश की मौत हो गई जबकि उनके साथ सवार रानीपुर निवासी आशीष उर्फ अमन को उपचार के लिये बस्ती रिफर किया गया है। दूसरी बाइक पर गौर थाना क्षेत्र के अहिलाकला निवासी आलोक यादव और पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा निवासी विवेक सवार थे। आलोक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। विवेक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad