Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकारों ने ली राहत की सांस, सोहन सिंह लद्दाख मे हैं



पत्रकारों ने ली राहत की सांस, सोहन सिंह लद्दाख मे हैं
मेडिटेशन समाप्त होने के बाद वापस लौटेंगे
बस्ती, 10 सितम्बर।
वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक तेजयुग के जिला संवाददाता सोहन सिंह लद्दाख मे हैं। यहां वे 15 दिन रहेंगे इसके बाद 15 दिन के लिये शिमला चले जायेंगे। यह जानकारी उन्होने खुद 7388465450 से डा. वी.के. वर्मा को वाट्सएप काल करके दी। आपको बता दें सोमवार से सोहन सिंह लापता हैं। उनकी कोई लोकेशन नही मिल पा रही थी। परिजन काफी परेशान थे। साथी पत्रकारों मे भर बेचैनी देखी जा रही थी। कोई अनहोनी की आशंका जता रहा था तो कोई पारिवारिक कारणों से उनके अज्ञातवास मे जाने की अटकलें लगा रहा था। फिलहाल इन अटकलों पर विराम लगाते हुये उन्होने खुद जानकारी दी कि वे सकुशल हैं।


मेडिटेशन पर निकले हैं इसलिये किसी से संपर्क नही हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोहन सिंह जनपद के तेज तर्रार पत्रकारों मे हैं। भ्रष्टाचार मे लिप्तता हो या सामाजिक गिरावट जो उनके निशाने पर आता है उसे आइना दिखाये बगैर नही मानते। उनकी इस कार्यशैली के कारण साथी पत्रकार अनहोनी की आशंका जता रहे थे। लेकिन उनकी कुशल लोकेशन मिलने पर लोगों ने राहत की सांस लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad