मछली पकड़ते समय बिगड़ा संतुलन,
पुल के नीचे गिरा अधेड़, तलाश मे जुटे गोताखोर
बस्ती, 29 सितम्बर। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मनौरी पुल के पास मंगलवार सुबह 55 साल का अधेड़ मछली पकड़ते समय संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गया। पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं, पर समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है। अधेड़ की पहचान मनौरी डाड़ी गांव के दिलीप कुमार उर्फ विशंभर के रूप मे हुई। वे सुबह करीब 7ः30 बजे मनौरी पुल पर मछली पकड़ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही मनौरी चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा और वाल्टरगंज प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिलीप कुमार की खोज शुरू की गई। लेकिन सफलता नही मिली।
मछली पकड़ते समय बिगड़ा संतुलन, पुल के नीचे गिरा अधेड़, तलाश मे जुटे गोताखोर
September 29, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments