Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेवानिवृत्त कर्मचारी एव पेंशनर दया के पात्र नहीं, अपने हक के लिये करेंगे निर्णायक संघर्ष


 

सेवानिवृत्त कर्मचारी एव पेंशनर दया के पात्र नहीं, अपने हक के लिये करेंगे निर्णायक संघर्ष
बस्ती, 29 सितम्बर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से अखिल भारतीय राज्य पेन्शनर फेडरेशन एवं एसोसिएशन के प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 12 सूत्रीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी द्वारा नामित उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। एसोसिएशन के जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये प्रमुख मागों पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया।



सौपे गये ज्ञापन मे पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग मे शामिल किये जाने, वेत आयोग की प्रक्रिया मे हो रहे अनावश्यक विलम्ब के दृष्टिगत पर्याप्त अंतरिम सहायता स्वीकृत किये जाने, कर्मचारियों, पेंशनरों, शिक्षकों के लिये अलग सीपीआई बनाये जाने, ओपीएस बहाल किये जाने, पेंशनरों के राशिकरण की टिती 10 वर्ष पर बंद किये जाने, 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्ये पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन की वृद्धि किये जाने, पेंशनरों को आयमुक्त किये जाने, कोरोना काल का 19 माह का एरियर भुगतान किये जाने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये मे 50 प्रतिशत की छूट किये जाने, कैशलेस उपचार का फन्ड 10 लाख किये जाने, महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन या पेंशन मे मर्ज किये जाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिये आयोग का गठन किये जाने की मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।



माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह एवं सरक्षक मंडल के सदस्य प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग से बाहर किया जाना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन हर स्तर का संघर्ष करने को तैयार है, कर्मचारियों एवं पेंशनरों का अहित कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, नरेन्द्रदेव मिश्र, विश्वदेव दूबे एवं अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारी एवं पेंशनर्स दया के पात्र नही है वे अपना हक मांग रहे हैं और इसके लिये निर्णायक संघर्ष को तैयार हैं। 



सुनील कुमार पाण्डेय, श्रवण कुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग मे शामिल न करके सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दिया है। हम पूरी एकजुटता से सरकार की गलत नीतियों का दर्ज करायेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। धरना प्रदर्शन मे बेटे और बहू के साथ देहदान की घोषणा करने वाले सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी कुलभूषण अग्रहरि तथा हाल ही मे जिलाधिकारी द्वारा जेल विजिटर नियुक्त किये गये किशोरी लाल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कुलभूषण अग्रहरि के साहसिक निर्णय की सराहना की। 



सुरेशधर दूबे, छोटेलाल यादव, राधेश्याम तिवारी, शेषराम, देवनरायन प्रजापति, अखिलेश कुमार, सुरेशचन्द्र तिवारी, भारतभूषण श्रीवास्तव, श्रीकांत चतुर्वेदी, दिलावर, राधेश्शम पाण्डेय, सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, गणेशदत्त शुक्ल, गया प्रसाद यादव, ओंकार गिरि, हरिश्चन्द्र वर्मा, रामकुमार पाल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कृपानाथ पाल, धीरेन्द्र सिंह, अंगीरा प्रसाद चौधरी, राजाराम मिश्र, शिवशंकर, राजू, इस्लाम असांरी, उदयराज वर्मा, भगवान सिंह, शमधर सोनी, रामकुमार लाल, रणजीत सिंह, अशोक कुमार यादव, अनिल कुमार, बुद्धिसागर पाण्डेय, प्रेमशंकर मिश्र, कैलाश शरण अग्रवाल, सिद्धनाथ पाण्डेय, कपिलदेव चौधरी,

 

अनंतधर द्विवेदी, मोतीलाल, नरसिंह, रामनरायन चौधरी, सर्वेन्द्र सिंह, रामयज्ञ, जगनरायन, बजरंगबली, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कनिकराम वर्मा, रामचेत, रामकोमल, भगवानदास, गयासुद्दीन, श्रीदेव शुक्ल, रामराज, सभापति चौधरी, मो. यासीन, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश प्रसाद, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, जयनाथ सिंह, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, जयश्री प्रसाद, रामदुलारे, हरीराम पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, पेशकार मिश्र, अब्दुल हई, रामप्रकाश पाण्डेय, प्रेमप्रकाश मिश्र, परमेश्वरी दयाल सिंह, योगेन्द्र नाथ यादव, राजदेव यादव, रामफेर यादव, हौसिला, शत्रुधन प्रसाद शुक्ल, सुखसागर, शेरबहादुर सिंह, रामसागर, गंगाराम, छोटेलाल चौधरी, 



ओमप्रकाश मिश्र, दिलीप श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, रामपूजन सिंह, रामप्रसाद त्रिपाठी, जेएल यादव, मोईज अहमद, रामऔतार, रामलाल वर्मा, रामलौट चौबे, गंगाप्रसाद पाण्डेय, रामप्यारे, दयाशंकर त्रिपाठी, विजयप्रताप सिंह, मिश्रीलाल, श्रीगोपाल त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र शुक्ल, चन्द्रपकाश श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, रामनरायन त्रिपाठी, जितेन्द्र प्रकाश, कमला प्रसाद, हनुमान प्रसाद तिवारी, राममणि लाल श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाण्डेय, एसबी सिंह, अश्वनी कुमार शुक्ल, एसके नंदन, श्यामदेव निगम, गुरसहाय वर्मा, छोटकुन प्रसाद, हरीलाल यादव, केशव प्रसाद दूबे, जेडी प्रसाद शुक्ल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, 



मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामजियावन पाण्डेय, उदयशंकर द्विवेदी, सत्यनाम सिंह, आशाराम, रामतौल गौतम, अशोक कुमार तिवारी, घनश्याम गुप्त, सत्यनारायण चौधरी, मो. कुद्दूस, धर्मराज, रामनिरंजन चौधरी, कमलनयन उपाध्याय, रामनरेश मिश्र, विद्यासागर वर्मा, शिवकुमार, बलराम यादव, रामदयाल यादव, रामचन्द्र वर्मा, विजयशंकर पाण्डेय, सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी, कृष्णकुमार तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, सरोज कुमारी, रमाकान्त चौधरी, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, गुप्तेश्वर पाण्डेय, रामखियाली, रामचन्द्र चौधरी, ठाकुरदीन वर्मा, परमहंस शुक्ल, मो. सिद्धीक, राजेश्वरी उपाध्याय, रामनरायन सिंह, सूर्यनरायन सिंह, बृजकिशोर लाल, रामशब्द पाण्डेय, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, जंगबहादुर, सुरेश चन्द्र शर्मा, रामअवध, धर्मप्रकाश उपाध्याय, गिरीश चन्द्र, अखिलेश कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad