Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर मे डबल मर्डर, जांच मे जुटी पुलिस


 

सुल्तानपुर मे डबल मर्डर, जांच मे जुटी पुलिस
यूपी डेस्कः
सुल्तानपुर जिले मे कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कुंभी डडिया में शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दिया है। मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। 

उनकी पत्नी विनीता सिंह इससे पहले जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वह अपना इंटर कॉलेज चलाती थीं। उनका एक 20 वर्षीय बेटा है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है। पुलिस को अंदेशा है कि इन्हीं हथियारों से पत्नी की हत्या की गई है। वहीं, पति स्कूल परिसर से भागे तो हमलावरों ने उन्हें भी स्कूल से 150 मीटर दूर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में शिक्षक हैं। 

इसके अलावा एक और भाई अखिलेश सिंह लखनऊ के कॉपरेटिव बैंक में काम करते हैं। मुकेश 2009 में सहायक अध्यापक बने थे। इससे पहले वे शिक्षा मित्र में थे। उन्होंने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान खोला था और उसी में पत्नी के साथ रहते थे। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना कादीपुर क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में आज सुबह-सुबह पुलिस को एक पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।​ 

घटनास्थल पर ही एक शवों की पहचान प्राइवेट स्कूल का संचालन करने वाली विनीता सिंह और उनके पति मुकेश सिंह के रूप में पहचान हुई। एसपी ने आगे बताया कि प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से हमला करके इस घटना को अंजाम देने का अंदेशा है। मौके पर एक कुल्हाड़ी भी पाई गई है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट, एसओजी और सर्विलांस प्रभारी को तुरंत बुलाया गया है। कई टीमों का गठन करके घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस द्वारा इस घटना का शीघ्र ही सफल अनावरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad