अम्बेडकरनगर मे सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम
यूपी डेस्कः अंबेडकर नगर पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात सिपाही का शव शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और सिपाही के स्वजनों को घटना की जानकारी दी। सिपाही संदीप मऊ जिले के कोपागंज के नौसेमर के निवासी थे। वह दो दिन के अवकाश पर घर गए थे। गुरुवार शाम वह वापस लौटकर पुलिस लाइन के निकट स्थित अपने किराए के कमरे में पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह करीब 5ः30 बजे कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सिपाही की मौत के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवारीजन को सूचना दी गई है।



Post a Comment
0 Comments