Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नशामुक्त समाज के लिये छात्रों ने निकाली रैली

नशामुक्त समाज के लिये छात्रों ने निकाली रैली
बस्ती 11 सितंबर।
नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 



छात्रों ने विद्यालय व‌ नशा मुक्त से संबंधित बैनर लेकर “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारतकृस्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्रों ने लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा तथा जागरूकता, शिक्षा एवं सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad