भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बस्ती, 30 सितम्बर। आवास विकास कालोनी निवासी दीपांशी श्रीवास्तव पुत्री स्व. विजय कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता एवं स्कूल के संचालक धर्मशाला रोड निवासी अनूप खरे, उनके भतीजे दिव्यांशु खरे तथा त्रिपाठी गली निवासी अनुभव श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन लोगों ने बकाया पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और चारित्रिक आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
September 29, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments