Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 02 नवम्बर को, आफलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति आवेदन की मांग


 

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 02 नवम्बर को, 
आफलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति आवेदन की मांग

बस्ती, 28 अक्टूबर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन बस्ती ने प्रान्तीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर 02 नवम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर मे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आज एसोसिएशन के कोर कमेटी की बैठक पेंशनर्स कक्ष मे हुई। 

बैठक की अध्यक्षता एसो. के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने किया और संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 01 अक्टूबर से सेवारत व सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों के चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का आफलाइन आवेदन लेना बंद कर दिया है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बुजुर्गों को साइबर कैफे का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद प्रक्रिया इतनी जटिल हो गई है कि आवेदन आनलाइन नही हो पा रहा है। अध्यक्ष पेंशनर सलाहकार समिति व अपर मुख्य सचिव वित्त से एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने आनलाइन की जटिलता से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने आफलाइन आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था देने का वादा किया था किन्तु अभी भी आफलाइन आवेदन स्वीकार नही किया जा रहा है। मजबूर होकर प्रान्तीय नेतृत्व ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का निर्देश दिया। 

जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने 02 नवम्बर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। बैठक मे प्रमुख रूप से इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, सुरेशधर दूबे, अशोक कुमार मिश्र, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, रामकुमार पाल, शिवगोविन्द श्रीवास्तव, राजदेव यादव, विश्वदेव दूबे, वंशीधर पाण्डेय, छोटेलाल यादव, जगबहादुर, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, रवेन्द्र बहादुर सरकारी, हनुमान प्रसाद तिवारी, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad