Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ ट्रिपल मर्डर मे पीएम के बाद परिजनों को लाश सुपुर्द किये जाने के बाद हंगामा

 

लखनऊ ट्रिपल मर्डर मे पीएम के बाद परिजनों को लाश सुपुर्द किये जाने के बाद हंगामा
लखनऊ, संवाददाता (नितिन तिवारी)
राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संबंधित थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए लोगों में आरएसएस के जिला सह-कार्यवाह शिवाजी तिवारी भी शामिल थे। 

घटना के बाद भाजपा नेताओं और आरएसएस से जुड़े लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उसने बताया कि मामले के आरोपी ऋषभ शुक्ला (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चार खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने जेल भेजा जा रहा है। आपको याद दिला दें सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को एक खाली भूखंड पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। 

इस दौरान हुई गोलीबारी में तिवारी परिवार के शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) की मौत हो गई। शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किये गये। इसके बाद सैकड़ों की संख्या मे पीड़ित परिवार के समर्थन मे लोग इकट्ठा हुये और आरोपी के एनकाउंटर तथा उसका घर बुलडोज किये जाने की मांग करने लगे। 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होने मामले मे न्याय और सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव अभिजात मिश्रा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी थी। समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो इस घटना को टाला जा सकता था। हम पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।“ 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad