बस्ती मे परिवहन मेला 23 अक्टूबर को
बस्ती, 13 अक्टूबर। परिवहन विभाग बस्ती की ओर से परिवहन मेले का आयोजन किया गया है, इसमें आवेदकों को पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, जुर्माने में छूट, हस्प, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा मौके पर ही दी जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि परिवहन आयुक्त के पत्र अनुसार राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के साथ साथ वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं समयबद्ध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के आगामी महीनों में प्रदेश के समस्त मंडल मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप से परिवहन मेले का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन मेला एक प्रकार का राजस्व सृजन सह- नागरिक सेवा सुविधा सेवा मंच होगा जिसमें वाहन स्वामियों के लंबित कर एवं बकायों की मौके पर ही वसूली, वन टाइम टैक्स, अग्रिम कर की प्राप्ति, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, नवीनीकरण तथा परिवहन सेवाओं को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।
बस्ती मे परिवहन मेला 23 अक्टूबर को
October 13, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments