गालापुर मंदिर परिसर मे होगा भव्य जागरण, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुचे पूर्व विधायक
डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर (उमेश चन्द्र शुक्ल) जिले मे डुमरियागंज तहसील के अंतर्गत गालापुर स्थित माँ वटवासिनी मंदिर परिसर में आगामी 15 अक्टूबर, गुरुवार को सवा लाख दीप जलाये जायेंगे। “एक शाम माँ गालापुर के नाम” भव्य जागरण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंदिर पहुचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ वटवासिनी के दिव्य दरबार में आयोजित इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। पूर्व विधायक ने क्षेत्रीय जनमानस से अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे पहुचने की अपील किया।
गालापुर मंदिर परिसर मे होगा भव्य जागरण, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुचे पूर्व विधायक
October 13, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments