ए.टी.एम. बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
बस्ती, 15 अक्टूबर। कलवारी पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये अन्तर्राज्यीय गैंग के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 103 एटीएम, एक स्वाइप मशीन, 15,430 रूपया नगद, एक कूटरचित नम्बर प्लेट तथा घटनाओं में इस्तेमाल की गई किया कैरेंस कार बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुये कहा पकड़े गये जालसाज हरियाणा के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 22 से 35 वर्ष है। इनकी पहचान विट्टू कुमार, राहुल, मनीष और आर्यन के रूप मे हुई है। इस मामले मे कलवारी पुलिस बीएनएस की धारा 319 (2), 318 (4) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर इसमे धारा 317 (2), 338, 336 (3), 340 (2), 111 (2) की बढ़ोत्तरी की गई है।
वाकया जानें
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार मे शिकायतकर्ता आफताब आलम पीएनबी बैंक से पैसा निकाल रहे थे, वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने मदद करने के बहाने एटीएम लेकर पहले उसका पिन जान लिया और बाद मे आफताब को दूसरा एटीएम देकर चले गये। कुछ ही देर बाद उसी खाते से 30 हजार रूपया निकाल लिया गया। इसी शिकायत पर कलवारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटीएम का पिन जानने के बाद अभियुक्त अपनी मोबाइल मे पिन नम्बर डायल कर देते थे। इसी का इस्तेमाल कर आगे चलकर वारदात को अंजाम देते थे। स्वाइप मशीन के बारे मे जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम से है। ये जांच अभ्ज्ञी आगे बढ़ेगी और कुछ रोचक जानकारी सामने आ सकती है। अभियुक्तों ने बस्ती, खलीलाबाद, लखनऊ, वाराणसी आदि जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
बिट्टू कुमार के खिलाफ मुजफ्फरनगर, चंदौली, लखनऊ, राजस्थान मे कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी तरह अभियुक्त मनीष के खिलाफ चिनहट लखनऊ मे 2 मुकदमे, राहुल कुमार के खिलाफ चिनहट लखनऊ मे दो मुकदमे, आर्यन के खिलाफ जीआरपी सहारनपुर मे एक मुकदमा दर्ज है।






Post a Comment
0 Comments