दिल्ली पुलिस के डीसीपी के इस्तीफे वाली खबर झूठी
नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुमित झा का कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे उन्होने आन्दोलित छात्रों के समर्थन मे इस्तीफा देने की बात कही है। वायरल वीडियो मे दावा किया जा रहा है कि छात्रों व प्रदर्शनकारियों के विरोध मे बयान जारी करने के लिये उच्चाधिकारियों का उन पर दबाव डाला जा रहा था, जो उन्हे स्वीकार नही है।
इसलिये दिल्ली पुलिस से इस्तीफा दे रहे हैं और अब आन्दोलित छात्रों के साथ खडे रहेंगे। इस पूरे प्रकरण मे दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डीसीपी सुमित झा के इस्तीफे से जुड़ा वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एआई द्वारा तैयार किया गया है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, छात्र प्रदर्शनों या अन्य कारणों से डीसीपी सुमित झा के इस्तीफे का दावा करने वाली वीडियो क्लिप झूठी है। मूल वीडियो में अधिकारी केवल सक्रिय रूप से फैलाई जा रही अफवाहों और गलत सूचनाओं के बारे में जनता को जानकारी दे रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस भ्रामक और एडिट किए गए वीडियो को साझा न करने की अपील की है और इसे एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान बताया है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी के इस्तीफे वाली खबर झूठी
October 15, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments