Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एनसीसी व युवा चेतना जागृति सेमिनार का आयोजन


 

एनसीसी व युवा चेतना जागृति सेमिनार का आयोजन
राजस्थान डेस्क (बलविन्द्र खरोलिया) पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दो दिवस में गोलूवाला क्षेत्र के चार राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय कैडेट कोर और युवाओं में सामाजिक व राष्ट्रीय पटल पर अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरावाली व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोथांवाली में आयोजित किया गया।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ अन्नपूर्णा न्यौल ने विद्यार्थियों को एनसीसी की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने एनसीसी से जुड़ने के लाभों और इसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। लेफ्टिनेंट डॉ अन्नपूर्णा न्यौल ने अपने संबोधन में एनसीसी के उद्देश्य, संरचना, प्रशिक्षण, अनुशासन, परेड, कैंप, साहसिक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विभिन्न प्रमाण-पत्रों (ए,बी, सी सर्टिफिकेट) के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में फैल रहे नशे की लत, सोशल मीडिया से होने वाले फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही अपने लक्ष्यों के निर्धारण और समर्पित प्रयासों से उनकी पूर्ति कर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण की नींव का पत्थर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट (डॉ) अन्नपूर्णा न्यौल, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह गोदारा, सीटीओ विक्रम बिश्नोई, प्रधानाचार्य,

 

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेश कुमार,प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरावाली सूरजप्रकाश डाबला व प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोथांवाली राजकुमार दामड़ी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने के लिए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा लेफ्टिनेंट अन्नपूर्णा न्यौल का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस सेमिनार से विद्यार्थियों को अनुशासित, जिम्मेदार एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad