मीडिया दस्तक न्यूज की ब्राण्ड अम्बेसडर सड़क पर उतरी, कहा ब्रेस्ट कैंसर को हराना है
गाजियाबाद, उ.प्र. (ओपी श्रीवास्तव) ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार, 25 अक्टूबर रविवार को गाजियाबाद में ‘यशोदा पिंक वॉक 2026’ का आयोजन हुआ। यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर के द्वारा आयोजित यह आयोजन बहुत सारे लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बना। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सब ने उत्साह से इसमे भाग लिया और स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद की। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, राज नगर एक्सटेंशन ने भी इस अभियान में अपना सहयोग दिया। सुबह 7 बजे जीडी गोयनका स्कूल से शुरू हुई यह वॉक अंत में यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर पहुंची। प्रत्येक प्रतिभागी ने “पिंक पहनो, कदम बढ़ाओ, ब्रेस्ट कैंसर को हराओ” इस मंत्र को अपने मन में धारण किया।
वे लोगों को सलाह देते रहे कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें। छोटी-मोटी बातों में भी सावधान रहना जरूरी है। इस वॉक में मीडिया दस्तक की ब्रांड एंबेसडर निहारिका ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निहारिका ने अपने संदेश मे कहा कि जागरूकता स्तन कैंसर से बचाव का सबसे सशक्त तरीका है। शुरूआती लक्षणों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। इसके लिये नियमित डॉक्टर से मिलें, शरीर में आने वाले बदलावों का ध्यान रखें, और अगर कुछ अजीब लगे तो जल्दी डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कैंसर जल्दी पहचाना जाए और इलाज शुरू हो जाए, तो ठीक होने की संभावना ज्यादा होती है।
ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। लोगों के बीच इसके बारे में झिझक और गलत ख्याल नहीं रहने चाहिए। परिवार और समाज को भी महिलाओं का साथ देना चाहिए। उन्हें जांच करवाने और इलाज के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। ‘यशोदा पिंक वॉक 2026’ एक साधारण वॉक नहीं है। यह एक ऐसी कोशिश है जो समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस वॉक ने संदेश दिया कि ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और एक-दूसरे को बताना बहुत महत्वपूर्ण है।

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments