Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो सौ से ज्यादा सांसदों का मार्च, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत मे


 

दो सौ से ज्यादा सांसदों का मार्च, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत मे
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)
वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ’वोट चोरी’ व एसआईआर के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। 19 राजनीतिक दलों के 200 से अधिक सांसद एलओपी राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद से चुनाव आयोग की ओर कूच किया। 

वे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुये लगातार आगे बढ़ रहे थे कि आकाशवाणी भवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। मार्च रोके जाने से नाराज सांसदों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी सहित कई प्रमुख नेताओं व सांसदों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर समूचा विपक्ष एकजुट है और मतदाता सूची के S.I.R. में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग के एकतरफा फैसलों के खिलाफ विरोध जता रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad