Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिटिल फ्लावर्स स्कूल मे विधिवत मां दुर्गा की पूजा, महिषासुर वध के मंचन मे शिक्षिकाओं ने किया अभिनय


 

लिटिल फ्लावर्स स्कूल मे विधिवत मां दुर्गा की पूजा, 
महिषासुर वध के मंचन मे शिक्षिकाओं ने किया अभिनय

बस्ती, 10 अक्टूबर।
लिटिल फ्लावर्स स्कूल-कटरा में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ माँ दुर्गा की आरती, भजन किया गया। प्री-प्राइमरी के शिक्षिकाओं के द्वारा माहिषासुर मर्दन की लीला का संजीव एवं आकर्षक मंचन किया गया, जिसे देखकर सभी बच्चे भाव-विभोर हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निर्देशक राहुल सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह द्वारा माँ दुर्गा की आरती एवं पूजन अर्चन से किया गया।

मुस्कान पाण्डेय माँ दुर्गा, शशि अग्रहरि महिषासुर के किरदार मे रहीं वही विद्यालय के छात्र अमय ने शेर की भूमिका निभाई। 7वीं एवं 8वीं की छात्राओं में काव्या एवं उम्मे हानी ने अपने सहयोगियों के द्वारा ’प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ तथा ’अम्बे तू है जगदम्बे काली’ आदि गीतों को प्रस्तुत कर सभी को मन मुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छोटी-छोटी कन्याओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झाँकी प्रस्तुत की। सृष्टि सिंह, यशी सिंह, श्रेया सिंह, आयुषी सिंह, सृष्टि सिंह, अग्रिता सिंह, समृद्धि चौधरी, जीवा अग्रहरी एवं वामिका ने नौ देवियों की भूमिका निभा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज विश्व पटल पर नारी शक्ति की प्रासंगिकता अत्यधिक बढ़ गयी है। समाज में नारी पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए नारी का सम्मान करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम से यह संदेश दिया कि “प्रतिमा में भगवान हो या न हो, किन्तु प्रति माँ में भगवान अवश्य होते हैं। इसलिए हमें सदैव इनके प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सम्मान भाव रखना चाहिए। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad