Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रदर्शनकारियों से डरी सरकार, दिल्ली मे संविधान की उड़ रहीं धज्ज्यिां


 

प्रदर्शनकारियों से डरी सरकार, दिल्ली मे संविधान की उड़ रहीं धज्ज्यिां 
दिल्ली, एनसीआर, संवाददाता।
दिल्ली सरकार ने राजधानी मे लाकडाउन जैसे हालात बना रखे हैं। डरी हुई सरकार ने दिल्ली आने जाने वाली 250 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दियें गये हैं। सड़क मे कीलें लगाई हैं। जंतर मंतर पहुचने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बसों और पुलिस वैन मे भरकर ले जाया जा रहा है।

ड्रोन कैमरों से रेलवे स्टेशनों की निगरानी की जा रही है। मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के बॉर्डर एरिया मे स्थित स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाया गया है। गिरफ्तार करने के बाद प्रदर्शनकारियों को वहां ले जाया जा रहा है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके मुबई से जैसे ही दिल्ली एअरपोर्ट पहुचे उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अभिजीत दिपके ने कहा था जहां रोका जायेगा वहीं जंतर मंतर बना देंगे। प्रदर्शनकारी इस प्रोटेस्ट को देश के आजादी की दूसरी लड़ाई बता रहे हैं।  पत्रकार और क्रियेटर्स भी उठाये जा रहे हैं।




 

56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री प्रदर्शनकारियों से इतना डर गया है कि दिल्ली को जेल बना दिया गया है। कोई दिल्ली आ जा नही रहा है। हर किसी को वाहनों से उतारकर गिरफ्तार किया जा रहा है।  समाचार लिखे जाने तक छः सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नही दी है। बीएनएसएस 163 का हवाला दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रोटेस्ट करने का अधिकार संविधान ने दिया है और जंतर मंतर प्रदर्शन के लिये निर्धारित स्थान है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad