Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दबंगों ने किन्नर को मारपीट कर किया अगवा, केस दर्ज


 

दबंगों ने किन्नर को मारपीट कर किया अगवा, केस दर्ज
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
बिजनौर में किन्नर हिमांशी के साथ मारपीट करने और उसका अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद किन्नर समाज में काफी आक्रोश है। रानी किन्नर ने बिजनौर के पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। 

रानी किन्नर और उनके साथियों का आरोप है कि दबंगों ने किन्नर हिमांशी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ उठाकर ले गये। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे साफे आलम अपनी साथी किन्नर हिमांशी उर्फ मुस्कान को हरगनपुर से गाड़ी में बैठाकर नगीना ला रहे थे। हैजरपुर के पास मुस्कान और अनस समेत कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की और हिमांशी को जबरन अपने साथ ले गए। बिजनौर पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad