R.T.O. आफिस का भ्रष्टाचार से पुराना नाता,
कामर्शियल लाइसेंस के लिये 6 हजार रू. मे बिक रहा है प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
बस्ती, 14 अक्टूबर। आरटीओ आफिस का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। आये दिन मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन करते समय संलग्न किये जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण प्रमाण पत्र से सम्बन्धित है। जानकारी मिली है कि आपको वाहन चलाने आता हो या न आता हो, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र संलग्न करने पर सहजता से कामर्शियल लाइसेंस बन जाता है।
लेकिन इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ती है। नाम न छापने की शर्त पर एक आवेदक ने बताया कि इसके लिये छः हजार रूपये चुकाने पड़ते हैं। सोचिये कितना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। ट्रैक पर लिये जाने वाले टेस्ट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने तक कई प्रकार का फर्जीवाड़ा होता है। एक पन्ना कागज बेंचकर लोग मालामाल हो रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं।
जानकार बताते हैं कि अधिकांश लाइसेंस ऐसे ही जारी हो रहे हैं। इसीलिये सड़कों पर वाहन चलाते समय लोगों मे ट्राफिक सेंस की कमी बड़े पैमाने पर देखी जा रही है और सड़क हादसे भी ज्यादा हो रहे हैं। हैरानी तब ज्यादा होती है जब सब कुछ जानकार जिम्मेदार अफसर मौन साधे रहते हैं, या तो उन्हे बखरा मिलता है, या वे गैर जिम्मेदार हैं, या फिर वे अनभिज्ञ हैं। फिलहाल जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी और जिम्मेदार बेनकाब होंगे।
R.T.O. आफिस का भ्रष्टाचार से पुराना नाता, कामर्शियल लाइसेंस के लिये 6 हजार रू. मे बिक रहा है प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
October 14, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments