दुर्गा पूजा, एवं प्रतिमाओं के विसर्जन के
दृष्टिगत बस्ती शहर मे रूट डायवर्जन प्लान लागू
बस्ती, 20 अक्टूबर। दशहरा मेला एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत बस्ती शहर में यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था के प्रभावी रहेगी। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार बस्ती प्रशासन द्वारा दशहरा मेला एवं दुर्गा प्रतिमाओं के निर्विघ्न विसर्जन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु अन्दर शहर क्षेत्र में डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है।
01. पाण्डेय बाजारः चैनपुरवा, शहर से आने वाले वाहन पालीटेक्निक चौराहा और बरदहिया के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। 02. करुआ बाबाः पाण्डेय बाजार की तरफ से आने वाले वाहन रेलवे स्टेशन दक्षिण दरवाजा जिगिना होकर अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। 03. दक्षिण दरवाजाः रेलवे स्टेशन एवं पचपेड़िया रोड से आने वाले वाहन अस्पताल चौराहा से जिगिना मुण्डेरवा, सोनूपार होकर अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। 04. अस्पताल चौराहाः सोनूपार व मुण्डेरवा की तरफ से आने वाले वाहन रोडवेज, मालवीय रोड एवं जिगिना से पूर्वी कासिंग होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।
05. मालवीय तिराहाः रोडवेज, अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन मालवीय तिराहा से रौता, फौव्वारा, कम्पनीबाग एवं बड़ेबन से अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। 06. जीआईसीः मालवीय तिराहा की तरफ से आने वाले सम्पूर्ण वाहन जीआईसी ग्राउण्ड में पार्क कर दिये जायेंगे अथवा मालवीय तिराहा को वापस कर दिये जायेंगे। 07. बाटा गलीः शहर के अन्दर से गाँधीनगर के वाहन रौता चौराहा से अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।
08. दरिया खाँ गलीः शहर के अन्दर से गाँधीनगर के वाहन रंजीत चौराहा से अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।
09. कम्पनी बागः चेतक तिराहा एवं शास्त्री चौक एवं फौव्वारा की तरफ से आने वाले सम्पूर्ण वाहन फौव्वारा एवं चेतक तिराहा से अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। 10. शास्त्री चौकः वीमार्ट से आने वाले वाहन पकौड़ी चौराहा, कटरा एवं पुराना डाकखाना होकर अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।
उपरोक्त डायवर्जन दिनांक 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक प्रत्येक दिन सायं 16ः00 बजे से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन के दौरान कोई भी वाहन (आपातकालीन वाहन को छोड़कर) कम्पनीबाग से गाँधीनगर होकर रोडवेज की तरफ नहीं जायेगा। पुलिस की ओर से अपील की गई है कि मेला में आने वाले भक्त एवं दुकानदार अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। किसी भी दशा में गाँधीनगर में वाहन खड़ा नहीं किया जायेगा।
निर्धारित पार्किंग स्थलः असुविधा से बचने के लिये जीआईसी ग्राउण्ड, केडीसी ग्राउण्ड, पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने, तथा श्री कृष्ण इण्टर कालेज, दक्षिण दरवाजा को पार्किंग स्थल बनाया गया है। अपेक्षा की गई है कि उक्त स्थानों पर वाहन पार्क किये जायें जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ा।
दुर्गा पूजा, एवं प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत बस्ती शहर मे रूट डायवर्जन प्लान लागू
October 20, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments