Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ज्ञानेश कुमार को पुतला जलाने जा रहे छात्र हाउस अरेस्ट


 

ज्ञानेश कुमार को पुतला जलाने जा रहे छात्र हाउस अरेस्ट
बस्ती, 20 अक्टूबर।
सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूकने जा रहे एनएसयूआई के छात्रों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। ब्लाक रोड स्थित कैंप कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रशान्त पाठक एवं प्रदेश सचिव उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व मे कार्यकर्ता पुतला लेकर सड़क पर निकलने की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस को इसकी भनक लग गई। 

बड़ी संख्या मे पहुचे पुलिसकर्मियों ने सभी को उनके कार्यालय मे ही नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रशान्त पाठक ने कहा ज्ञानेश कुमार का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे इस्तीफा नही देंगे। अब देशभर को यह पता चल गया है कि चुनाव इमानदारी से नही हो रहे हैं। सुनियोजित तरीके से सिस्टम को हैक कर परिणाम को अपने पक्ष मे किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष चुनाव की मांग और वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर है। जननायक राहुल गांधी ने जो जंग छेड़ी है उसके नतीजे जल्द ही दिखाई देंगे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad