मलहोत्रा के सामने स्थापित भव्य दुर्गा प्रतिमा का हुआ अनावरण
बस्ती 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद के कंपनी बाग चौराहे पर मल्होत्रा मेडिकल के सामने स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की पट्टी का अनावरण सप्तमी तिथि को विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।
पट्टी का अनावरण होते ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि कंपनी बाग चौराहे पर विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्र के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। सप्तमी तिथि पर गायत्री मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कंपनी बाग चौराहे पर प्रतिवर्ष होने वाला यह आयोजन नवरात्र के दौरान क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक बना हुआ है। पवन मलहोत्रा आदि मौजूद रहे।
मलहोत्रा के सामने स्थापित भव्य दुर्गा प्रतिमा का हुआ अनावरण
October 17, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments