सीएमओ से मिलकर रालोद नेताओं ने बताई मुण्डेरवां सीएचसी की बदहाली
बस्ती, 17 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी एवं जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय, प्रधान परशुराम यादव, महाजन चौधरी आदि ने मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुण्डेरवां कस्बे मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाली से अवगत कराया। रालोद नेताओं ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग किया है।
सौंपे गये ज्ञापन मे कर्मचारी के अभाव मे एक्स रे मशीन न संचालित होना, नियमों को दरकिनार कर डा. मेहताब और डा. शिप्रा आदि का चिकित्सकों का सात आठ वर्षों से एक ही स्थान पर जमे रहने, चिकित्सकों द्वारा डियूटी मे घोर लापरवाही बरतने, अस्पताल मे लगी जांच मशीनों का केमिकल के अभाव मे संचालित न होने की शिकायतें शामिल हैं। रालोद नेताओं ने कहा कि सुविधायें रहते हुये जनता को अस्पताल से बाहर जाकर निजी पैथालोजी पर भारी फीस देकर जांच करानी पड़ रही है। इससे सरकार की निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं की मंशा हाशिये पर है। समय रहते समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो उच्च स्तर पर शिकायत की जायेगी।
सीएमओ से मिलकर रालोद नेताओं ने बताई मुण्डेरवां सीएचसी की बदहाली
October 17, 2026
0
Tags

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments