Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हापुड़ मे विज्ञापन मांगने गये पत्रकार की हत्या, इलाके मे तनाव


 

हापुड़ मे विज्ञापन मांगने गये पत्रकार की हत्या, इलाके मे तनाव
यूपी डेस्कः
 हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जनवाणी अखबार के पत्रकार नसीम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। नसीम अपने एक दोस्त सलाउद्दीन के साथ एक व्यापारी के पास विज्ञापन लेने पहुंचे थे। इस दौरान विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि नसीम को मार डाला गया।

मौके पर 3 थानों की फोर्स तैनात है.। पता चला है कि व्यापारी द्वारा विज्ञापन देने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। जब वे लौटने लगे, तो उन्हें कथित तौर पर ’फर्जी पत्रकार’ बताकर पकड़ लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल नसीम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथी सलाउद्दीन भी इस घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को देखते हुए 3 थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना को लेकर पत्रकारों में भारी गुस्सा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad