Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हड़ताल समाप्त, डियूटी पर लौटे स्वास्थ्य संविदा कर्मी

 


हड़ताल समाप्त, डियूटी पर लौटे स्वास्थ्य संविदा कर्मी
बस्ती, 18 अक्टूबर।
नियमितिकरण और वेतन विसंगति दूर करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों का आन्दोलन लिखित आश्वासन पर  समाप्त हो गया है। उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख एनएचएम कर्मी 18 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। लेकिन शासन उन्हें नियमितिकरण करने की प्रक्रिया शुरू नही किया है। इतना ही नही आश्वासन के बाद भी अब तक वेतन विसंगति दूर नही किया गया।  

लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन के दौरान वार्ता में मांगों पर पहल करने का लिखित आश्वासन दिया गया।  इससे कर्मी आन्दोलन समाप्त की घोषणा करने के साथ ही  को काम पर लौट गए। मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने धरना प्रदर्शन में सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि स्वास्थ्यकर्मी काम पर वापस लौटे। यदि लिखित आश्वासन न माना गया तो पुनः प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad