आशाओं ने दी लखनऊ मे प्रदर्शन की चेतावनी, मानदेय वृद्धि बना मुद्दा
बस्ती, 13 अक्टूबर। मंगलवार को आशा बहू एवं संगिनी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मुख्य चिकित्साधिकारी को भी इसकी सूचना दी। आन्दोलित आाशओं ने चेतावनी दिया है कि उनके मानदेय मे वृद्धि नही हुई तो राजधानी पहुचकर अपनी मांग उठायेंगी।
उनका कहना है कि मात्र 2 हजार मानदेय के रूप में दिया जाता है और काम का बोझ लाद दिया जाता है। कोविड काल में जब लोग लॉक डाउन में घर में कैद हो गए थे तो आशा ही थी जो गांव गांव घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने और दवा उपलब्ध कराने में जुटी रहीं। किसी घर में कोविड का मरीज मिल जाता था तो आस पास के 50 घरों का सर्वे आशा के जिम्मे होता था, तब नात रिश्तेदार भी दूरी बना लेते थे। लोग दहशत में जी रहे थे, लेकिन आशायें अपने ड्यूटी पर डटी रहीं।
इसी लिए डब्लू एचओ ने आशा को सम्मान दिया, वह आशा ही है जिसने मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में अहम भूमिका निभाई, समाज में जागरूकता लाकर लोगों को झाड़ फूक से बचाया, लोगों को अस्पताल से जोड़ा, शिशुओं को बचाने में योगदान दिया, जिसने इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी को मिटाने में भूमिका निभाई, दस्तक अभियान में घर घर पहुंच कर आज भी लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई हैं। 20 दिन के कार्य के बदले सिर्फ 100 रुपये दिये जाते है वह भी कभी मिलता है कभी नहीं मिलता। फ्री में चुनाव ड्यूटी करती है, एसआईआर में भी लगा दिया गया वह भी फ्री में।
सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, सरकार को डाटा चाहिए तो आशा डायरी, बच्चों का टीका करण और सर्वे आशा के भरोसे, आशा के ही डायरी के भरोसे सरकार भी है और अफसर भी, फिर भी कुछ लोग बिना जाने समझे सवाल उठाते है कि आशा करती क्या है, कुछ लोग तो हद ही पार कर दे रहे हैं, आशा अपने बच्चे को भूखे छोड़ कर दूसरे के बच्चों की सलामती के लिए कार्य कर रही है, उसका उत्साह बढ़ाना चाहिए, सम्मान करना चाहिए पर जो लोग आशा से नहीं जुड़े है वह आशा का दर्द क्या जाने। विजय लक्ष्मी, गीता वर्मा,शैलेद्री श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, साधना सिंह, फातिमा खातून, पूनम सिंह, संगीता देवी, सोनम सिंह, कुसुम सिंह आदि आशा मौजूद रहीं।
आशाओं ने दी लखनऊ मे प्रदर्शन की चेतावनी, मानदेय वृद्धि बना मुद्दा
October 13, 2026
0
Tags

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments