सनातन धर्म संस्था की वेबसाइट,
पोस्टर लांच, हर घर पहुंचेगी जन जागरण यात्रा
बस्ती, 23 अक्टूबर। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा श्रीहरि मैरेज हाल में श्री रामलीला महोत्सव को भव्य दिव्य, बनाने व जन जागरण शोभायात्रा के उद्देश्य से एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। श्याम जी चौधरी ने बताया जन जन में रामत्व जगाने के लिए सनातन धर्म संस्था सतत प्रयत्नशील है, ये सब परस्पर सहयोग से ही संभव हो पाया है।
गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्षों में रामलीला महोत्सव द्वारा नौनिहालों में जो संस्कार देने का जो बीड़ा सनातन धर्म संस्था, बस्ती ने उठाया है उसका परिणाम दिखना शुरू हो गए हैं। डॉ शैलेश सिंह ने 20 विद्यालयों के 600 से अधिक बच्चों द्वारा होने वाली श्री रामलीला महोत्सव पर कहा कि आज आवश्यकता है सभी बच्चों में रामत्व स्थापित किया जाए। मनीष सिंह ने कहा कि आज क्राइम बढ़ रहा है, बच्चे माता पिता से विमुख हो रहे हैं, धर्म की हानि हो रही है, धर्मांतरण हो रहे हैं, संयुक्त परिवार की अवधारणा टूट रही है, ऐसे में बच्चों को श्री रामलीला महोत्सव से जोड़कर उनका चरित्र निर्माण किये जाने की आश्वयकता है।
कर्नल के सी मिश्र ने कहा कि बच्चे स्वराष्ट्र व स्वधर्म के प्रति जागरुक हों, सीमाओं की सुरक्षा हेतु तत्पर हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जी ने लक्ष्मण जी से कहा था कि “अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचतेः, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसीः।“ कहा कि स्वराष्ट्र प्रथम व स्वधर्म की भावना को ही प्राथमिकता मिले तो यह भारत देश बड़ा ही सुंदर हो जायेगा। सभी का आवाहन करते हुये अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 02 नवंबर, दिन- सोमवार को प्रातः 10 बजे से श्री कृष्ण कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से- रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग होते हुये शिव मंदिर अमहट घाट तक श्री रामलीला समिति द्वारा भव्य जन जागण शोभायात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।
सरदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती हमारे जनपद का मुख्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है। जिसकी वर्ष भर लोगों को प्रतीक्षा रहती है। अखिलेश दूबे ने श्री रामचरित मानस की महत्वपूर्ण चौपाइयों से लोगों में राम जी के प्रति भाव भरने का प्रयास किया। बैठक मे सनातन धर्म संस्था की वेबसाइट और पोस्टर लांच किया गया। पंकज त्रिपाठी, बैठक में नरेश सडाना, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव, उमंग शुक्ल, कैलाश नाथ दूबे, सुशील मिश्र, अनुराग शुक्ल, सर्वजीत सिंह, सहदेव दूबे, भोलानाथ चौधरी, अर्पित गौड़, हर्ष मिश्र, अभय त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, अमरेंद्र सिंह, मुक्तेश्वर नाथ आजाद, जय गोपाल पांडेय, आलोक श्रीवास्तव सहित बहुत से लोग सम्मिलित हुए।
सनातन धर्म संस्था की वेबसाइट, पोस्टर लांच, हर घर पहुंचेगी जन जागरण यात्रा
October 23, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments