Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ यादव के निधन पर पत्रकारों मे शोक


 

पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ यादव के निधन पर पत्रकारों मे शोक
बस्ती, 12 अक्टूबर।
सूचना विभाग मे सहायक सूचना निदेशक पद से बस्ती जनपद से सेवानिवृत्त हुये दशरथ यादव का आज निधन हो गया। अस्वस्थ होने पर उन्हे अनंता हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हे आईसीयू मे रखा था। दशरथ यादव करीब 74-75 वर्ष के थे। वे मूल रूप से महराजगंज जिले के लेजार महादेवा (लेहड़ा मंदिर के निकट) के रहने वाले थे। सेंठ आनंदराम जयपुरिया इण्टर कालेज फरेन्दा मे अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप मे अपनी सेवायें शुरू की। पत्रकारिता मे गहरी रूचि होने के कारण यहां से उन्होने दैनिक जागरण मे उप संपादक के रूप में ज्वाइन किया। 

यहां कुछ समय तक सेवायें देने के उपरान्त जिला सूचना अधिकारी हो गये और जौनपूर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर मे सेवायें दी। बाद मे सहायक सूचना निदेशक के रूप मे बस्ती से सेवानिवृत्त हुये। दशरथ यादव के तीन पुत्र एक पुत्री है। सबसे छोटा बेटा बेरोजगार है बाकी सभी जॉब मे हैं और आत्मनिर्भर हैं। बस्ती शहर मे जेल रोड पर उन्होने अपना घर बनवाया है, परिवार वहीं रहता है। दशरथ यादव की पत्रकारिता मे गहरी रूचि थी इसीलिये वे पत्रकारों के काफी निकट थे। उनकी जरूरतें और समस्यायें समझते थे। जब भी मिलते कुछ न कुछ जानकारी देने की कोशिश करते थे और वर्तमान परिदृश्य की जानकारी भी लेते थे। दशरथ यादव के निधन से पत्रकारों मे शोक हैं। नेशनल प्रेस क्लब, वेब मीडिया एसोसियेशन सहित तमाम पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad