Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बांह पर काली पट्टी बांधकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, कार्यवाही की मांग


 

बांह पर काली पट्टी बांधकर 
दिल्ली पुलिस के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, कार्यवाही की मांग

बस्ती, 12 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली मे जंतर मंतर पर प्रदर्शन का कवरेज कर रहे पत्रकारों को बर्बरता के साथ डिटेन किये जाने से नाराज नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुये राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन मे देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की गई है। क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के आवाह्न पर दर्जनों की संख्या मे पत्रकार न्याय मार्ग पर इकट्ठा हुये। यहां से बाहों पर काली पट्टी बांधकर पत्रकार एकता जिन्दाबाद, दिल्ली पुलिस मर्दाबाद का नारा लगाते हुये कलेक्ट्रेट पहुचे। 



ज्ञापन सौंपने के उपरान्त अशोक श्रीवास्तव ने कहा दिल्ली मे जंतर मंतर पर कवरेज कर रहे पत्रकारों को जानवरों की तरह घसीटा गया है, अपमानजनक तरीके से उन्हे डिटेन किया गया। नेशनल प्रेस क्लब दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये इस विधि विरूद्ध कृत्य की निंदा करते हुये घटना को संविधान का काला दिवस मानता है। उपरोक्त् संदर्भ मे राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की गई है। राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार गौतम, डा. नवीन सिंह तथा बिन्देश यादव ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न पर रोक नही लगी तो आन्दोलन तेज होगा। 

सौंपे गये ज्ञापन मे पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई किये जाने, केंद्रीय स्तर पर एक कड़ा कानून बनाये जाने। कर्तव्य पालन के दौरान पत्रकारों पर हमला या अभद्रता करने को गैर-जमानती अपराध घोषित किय जाने, पत्रकारों को सच दिखाने से रोकने के लिए उन पर दर्ज किए गए सभी फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लिये जाने, ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकारों के लिए अनिवार्य जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने डिजिटल मीडिया, यूट्यूब पत्रकारों और स्वतंत्र मीडियाकर्मियों के योगदान को स्वीकार करते हुए, उन्हें फील्ड कवरेज के दौरान उचित सुरक्षा और मान्यता प्रदान किये जाने की मागें शामिल हैं।

प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से अनिल सिंह, लवकुश यादव, दिनेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार यादव, अनिल श्रीवास्तव, परमानन्द मिश्रा, मिर्जा जमीर अहमद, विनोद कुमार, मो. आलम, बालकृष्ण, नृपेन्द्र सिंह, दिनेश सोनकर, मो. तौफीक खां, रत्नेश श्रीवास्तव, रियाज अहमद, अवधेश कुमार सोनकर, रियाज अहमद, परवेज आलम, विकास अग्रहरि, राजित राम यादव, रमाकान्त, संदीप उपाध्याय, नीरज राज, अवनि यादव, अब्बस अली खान, महेश गुप्ता, महेश प्रताप, मो. तलहा, अरविन्द सिंह, मो. शमीम खान. विजय कुमार मिश्रा, सत्यराम, सचिन कुमार कसौधन, बिन्देश यादव, शाहिद अली, राममोहन पाल, वसीम अकरम, राज श्रीवास्तव, राजेश कुमार सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad